National

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से प्रधानमंत्री मोदी गर्मजोशी से मिले और उनका हाथ थामे रहे

 । ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी गर्मजोशी से मिले और उनका हाथ थामे रहे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए वे नई दिल्ली पहुंचे हुए हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन, मिश्र के राष्ट्रपति अल सीसी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिष्ट नादाई शिमिये भी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय मुलाक़ात भी करेंगे। 11 देशों के नेताओं को एक मंच पर लाना भारत की बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है। वो भी ऐसे वक्त में जब बड़ी ताकतें युद्ध में उलझी हुई हैं। वैश्विक स्तर पर भारत अपने ताकत का बेहतर प्रदर्शन किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image