पीएम सूर्य घर योजना
12-Sep-2026
10
1 सोलर पैनल कितने का आता है? 3kW के लिए कितने पैनल चाहिए, Surya Ghar Yojana का उठाये लाभ
Solar Panel: सोलर पैनल की कीमत सभी के लिए एक जैसी नहीं होती। इसकी कीमत मुख्य रूप से पैनल की क्षमता, तकनीक और ब्रांड पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर 3 किलोवाट (kW) का सिस्टम तैयार करने के लिए 5 से 8 पैनल लग सकते हैं।
आजकल बिजली का बिल देखकर हर महीने लोगों का बजट बिगड़ जाता है। खासकर गर्मियों में जब एसी, पंखे, फ्रिज और दूसरे उपकरण लगातार चलते हैं, तब बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ती है। यही वजह है कि अब कई लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन सोलर लगवाने से पहले एक सवाल लगभग हर किसी के मन में आता है कि एक पैनल कितने रुपये का पड़ेगा और 3 किलोवाट के लोड के लिए आखिर कितने पैनल चाहिए होंगे? आइए इसके बारे में आसान तरीके से समझते हैं।
एक सोलर पैनल की कितनी कीमत?
Solar Panel Price: सोलर पैनल की कीमत सभी के लिए एक जैसी नहीं होती। इसकी कीमत मुख्य रूप से पैनल की क्षमता, तकनीक और ब्रांड पर निर्भर करती है। साल 2026 में भारत में एक सोलर पैनल की कीमत मोटे तौर पर 7000 से 23000 रुपये के बीच हो सकती है। उदाहरण के लिए, 400 से 450 वाट का सामान्य मोनोक्रिस्टलाइन पैनल करीब 9000 से 13000 रुपये में मिल सकता है।
वहीं, ज्यादा क्षमता और नई तकनीक वाले 560 से 600 वाट के TOPCon पैनल का दाम लगभग 16000 से 21000 रुपये तक जा सकती है। हालांकि यहां एक बात समझना जरूरी है। यह कीमत सिर्फ पैनल की है। पूरा सोलर सिस्टम लगवाने में इन्वर्टर, माउंटिंग स्ट्रक्चर, वायरिंग और इंस्टॉलेशन का खर्च भी जुड़ता है। 3 किलोवाट के लिए कितने पैनल लगेंगे?
अब बात करते हैं 3 किलोवाट (3000 W) सिस्टम की, इसके लिए कितने पैनल लगेंगे, यह सीधे तौर पर इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने वाट का पैनल खरीद रहे हैं।
-400 वाट के पैनल हैं तो करीब 8 पैनल
-450 वाट के पैनल हैं तो करीब 7 पैनल
-500 वाट के पैनल हैं तो करीब 6 पैनल
-540–550 वाट के पैनल हैं तो करीब 6 पैनल
-600 वाट के पैनल हैं तो करीब 5 पैनल
ऐसे में हम कह सकते है कि सामान्य तौर पर 3 किलोवाट का सिस्टम तैयार करने के लिए 5 से 8 पैनल लग सकते हैं।
3 किलोवाट सोलर से घर में क्या-क्या चलेगा?
यदि आपके घर में बिजली की खपत सामान्य है, तो 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम काफी काम का साबित हो सकता है। अच्छी धूप के दौरान इससे कई घरेलू उपकरण चलाए जा सकते हैं। बात दें कि घर में पंखे, एलईडी बल्ब, फ्रिज, TV, वाई-फाई राउटर, लैपटॉप और वॉशिंग मशीन जैसी चीजें आसानी से इस्तेमाल की जा सकती हैं।
एक 1 टन का इन्वर्टर एसी भी दिन के समय चलाया जा सकता है, लेकिन उस समय बाकी उपकरणों का लोड भी ध्यान में रखना होगा।रोज कितनी बिजली पैदा होगी?
सिर्फ यह जानना कि सिस्टम 3 किलोवाट का है, पर्याप्त नहीं है। असली फायदा इस बात से तय होगा कि आपके छत पर कितनी धूप मिलती है और पैनल किस दिशा में लगाए गए हैं। अच्छी परिस्थितियों में 3kW का सोलर सिस्टम औसतन 12 से 15 यूनिट बिजली प्रतिदिन पैदा कर सकता है।
सोलर लगवाने से पहले ये गलती न करें
सोलर सिस्टम खरीदते समय केवल सबसे सस्ता पैनल देखकर फैसला न करें। पैनल की क्षमता, तकनीक, ब्रांड, वारंटी, इन्वर्टर और इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
बता दें कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र परिवारों को रूफटॉप सोलर लगाने पर सरकारी वित्तीय सहायता भी मिल सकती है।
रोज कितनी बिजली पैदा होगी?