National

पीएम मोदी ने मोलोनी को दी बधाई

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लिए बेहतर और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए सहयोग जारी रखने की बात भी कही. उन्होंने 'एक्‍स' पर पोस्ट में लिखा, 'मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाली प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के विश्वास और भरोसे को दर्शाती है.'
 
जॉर्जिया मेलोनी ने रचा इतिहास
 
जॉर्जिया मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला था. उनकी सरकार अब तक 1,413 दिन पूरे कर चुकी है. इस उपलब्धि पर मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर खुशी जताई और इसे जिम्मेदारी की भावना के साथ स्वीकार किया. उन्होंने लिखा, 'आज हमारी सरकार इटालियन गणराज्य के इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है.' मेलोनी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में उनकी सरकार ने रोजगार बढ़ाने, बेरोजगारी कम करने, परिवारों और कारोबारों को समर्थन देने, सुरक्षा मजबूत करने, सरकारी वित्त को जिम्मेदारी से संभालने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इटली की साख और प्रभाव को बढ़ाने के लिए काम किया है.
 
मेलोनी का राजनीतिक करियर
 
मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. 22 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला ने रोम स्थित क्विरिनाले पैलेस में मेलोनी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. वह इटली के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं. मेलोनी ने 15 साल की उम्र में एक छात्रा और युवा आंदोलन की सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा था। 21 साल की उम्र में वह रोम प्रांत की पार्षद चुनी गईं और 27 साल की उम्र में 'एज‍ियोन जियोवानी' पार्टी के युवा संगठन 'एलेन्जा नाज‍ियोनाले' की
पीएम मोदी ने मोलोनी को दी बधाई
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लिए बेहतर और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए सहयोग जारी रखने की बात भी कही. उन्होंने 'एक्‍स' पर पोस्ट में लिखा, 'मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाली प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के विश्वास और भरोसे को दर्शाती

Leave Your Comment

Click to reload image