प्रसंस्करण इकाई का वन मंत्री केदार कश्यप ने उद्धाटन किया
19-Apr-2025
240
दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के जामगांव में लघु वनोपजों को वृहद स्तर पर प्रसंस्करण करने के लिए लगाए गए केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई का आज उद्धाटन किया। इस दौरान अधिकारियों से संवाद कर प्रसंस्करण इकाई के अंतर्गत होने वाले कार्यों की जानकारी ली। साथ ही इसे और बेहतर करने के लिए निर्देशित किया।
इस प्रोसेसिंग यूनिट के आरंभ होने से ना सिर्फ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि वनोपज संग्राहकों को अपने वनोपज के लिए बेहतर आय के अवसर उपलब्ध हो पाएंगे।
इस अवसर पर दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, विभागीय अधिकारीगण व गणमान्यजन उपस्थित रहे।